तिल्दा नेवरा। तहसील साहू संघ तिल्दा नेवरा के युवाओं के ह्रदय बसने वाले, समाज को जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने के लिए सदैव प्रयासरत। समाज मे व्याप्त कुरीतियों को दूर कर। समय अनुरूप सुख दुख के संस्कारों को जिसका जैसे बन पडे, वैसे निपटाने की सुविधाएं उपलब्ध कराने वाले तहसील साहू संघ तिल्दा नेवरा के अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार साहू ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवये। साहू समाज के तहसील अध्यक्ष होने के नाते उन्होंने ने समाज के लोगो को तथा अपने क्षेत्र के जनमानस को निवेदन करते हुए कहा कि कोरोना की वैक्सीन जरूर लगवाये। ताकी आप कोरोना से आगे भी सुरक्षित रहे। जान है तो जहान है। सो किसी की बहकावे व अफवाहों पर ध्यान न देते हुए। जो 60 से उपर है। जो 45 वर्ष से अधिक है जिनको बी पी सुगर सिकलिंग, ह्रदय रोग, किडनी, लिवर आदि की बीमारी या समस्या आदि है। तो जरूर लगवाये। हमें ध्यान देना है कि सरकार हमारे लिए मुफ्त मे कोरोना वैक्सीन लगवा रही है। तो हमारी भी जिम्मेदारी बनती है कि हम अपनी सुरक्षा के लिए सजग रह कर लाभ उठाये।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Exit mobile version