रायपुर। ग्राम नानदमाली के 60 वर्षीय किसान श्री करमहा तिर्की को अब आंधी तूफान और सांप बिच्छू का डर नहीं है। करमहा तिर्की को खुद के पक्के मकान का सपना साकार हो गया है। सरगुजा जिले के अम्बिकापुर विकासखंड के ग्राम पंचायत नानदमाली के 60 वर्षीय किसान श्री करमहा तिर्की पिता झबू को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मिला है। मेहनत मजदूरी से जीवन यापन करने वाला करमहा अपने परिवार के 5 अन्य सदस्यों पत्नी, पुत्र व पुत्र वधु एवं 2 नातियों के साथ पुराने कच्चे मकान में रह रहे थे। बड़ा परिवार होने के कारण उसे छोटे से मकान में रहने में परेशानी होती थी। मिट्टी के घर होने के कारण उन्हें बारिश के मौसम में छत से पानी टपकना, जमीन में सिलन के अलावा जहरीले सांप, बिच्छू का डर भी सदैव बना रहता था। कई बार बारिश के दिनों में मजदूरी का काम छोड़कर बार-बार कच्चे मकान की मरम्मत भी करनी पड़ती थी जिससे परिवार के सामने आर्थिक समस्या भी उत्पन्न होती थी। किसान श्री करमहा के पास 2 एकड़ जमीन है जिस पर वह बरसात में खेती कर के साल बाकी दिनों में मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। श्री करमहा तिर्की अपने कच्चे मकान से निकल कर अब पक्के मकान में अपने परिवार के साथ निवास कर रहे हैं। घर में एकल बत्ती कनेक्शन भी लग गया है। अतिरिक्त आय के लिए उनके पास 3 बकरी, खेती के लिए 4 बैल है। अपने पक्के आशियाने के सपने के साकार होने पर करमहा ने राज्य सरकार को धन्यवाद दिया है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version