न्यूयार्क। न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रयू क्यूमो यौन उत्पीडऩ के नए आरोपों में फंसते जा रहे हैं. एक अन्य महिला ने सामने आकर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं. महिला ने दावा किया है कि गर्वनर ने बिना उसकी सहमति के उसको दबोचा और गालों को चूमा. कथित तौर पर यौन उत्पीडऩ की घटना महिला के घर में उसके परिजनों के सामने हुई. 55 वर्षीय शेरी विल ने कहा, 2017 में गवर्नर बाढ़ से हुए नुकसान का आंकलन करने के लिए मेरे घर आए थे. मैं अपने कुत्ते को अपनी बांहों में पकड़े हुए थी और मैंने सोचा कि गर्वनर मेरे कुत्ते से दोस्ती करने जा रहे हैं. लेकिन इसके बजाए उन्होंने अपना चेहरा कुत्ते और मेरे बीच गड़ा दिया और गाल पर मुझे किस किया जो मुझे लगता है कि ये अत्यधिक यौन तरीके से किया गया था. लेकिन मे मुझे पता है कि मैं शर्मिंदा हुई और उनका मुझे किस करना अटपटा लगा. विल ने अपने वकील के साथ प्रेस कांफ्रेंस में ये भी आरोप लगाया, गर्वनर ने मेरा हाथ पकड़कर कहा, क्या इसके अलावा और भी कुछ चाहती हो. उन्होंने कहा, मैं निर्दोष इशारे और यौन इशारे के बीच अंतर को जानती हूं. उनके हावभाव बहुत उत्तेजनापूर्ण, ज्यादा अनुचित और मेरे और मेरे परिवार के प्रति असम्मानजक थे. मैं अब खामोश नहीं रहना चाहती हूं. कथित तौर पर यौन उत्पीडऩ की घटना मई 2017 की है. विल की बेटी ने सोशल मीडिया पर चुंबन की तस्वीर पोस्ट की है. वकील ने भी विल के घर आए गवर्नर के दौरे की तस्वीर दिखाई है. तस्वीर में गवर्नर के हस्ताक्षर की हुई एक तस्वीर भी है जिसे विल को चि_ी के साथ भेजा गया था जिसमें दौरे की प्रशंसा की गई थी. विल के वकील का कहना है कि यौन उत्पीडऩ का ये मुद्दा न सिर्फ कर्मचारियों के बारे में एक मालिक के लिए है. उन्होंने बताया, विल एक कर्मचारी नहीं थी.. और मैं समझता हूं कि न्यूयॉर्क के सभी शहरियों का गरिमा और सम्मान के साथ व्यवहार हो. अब तक कई महिलाएं सामने आ चुकी हैं और यौन उत्पीडऩ या अनुचित व्यवहार का एंड्रयू क्यूमो के खिलाफ आरोप लगाए हैं. गवर्नर के खिलाफ महाभियोग की जांच चल रही है और न्यूयॉर्क के अटॉर्नी जनरल भी दावों की सच्चाई तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं. एंड्रयू क्यूमो ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज किया है. तीन बच्चों की मां विल ने कहा है कि क्यूमो के दौरे के कई दिनों बाद उनके एक स्टाफ ने कॉल किया और उनको एक कार्यक्रम में शामिल होने की दावत दी जिसमें गवर्नर शिरकत कर रहे थे.
तीन बच्चों की मां ने गवर्नर पर लगाया आरोप, कहा-परिवार वाले के सामने बिना सहमति के मुझे दबोचा और गालों को चूमा
Previous Article45 वर्षीय इस शख्स ने तोड़ डाली कभी ना शादी करने वाली शपथ, बताई हैरान कर देने वाली वजह…
Next Article माउंट एवरेस्ट को फतह करने निकली बस्तर की बेटी
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

