तिल्दा नेवरा। रायपुर जिला वस्त्रकार (माहारा) समाज की 4 अप्रैल को सुबह 10 बजे से ग्राम छत्तौद मे वार्षिक बैठक आहुत किया गया है। यह जानकारी माहारा समाज के जिला कोषाध्यक्ष छत्तौद निवासी भागवत प्रसाद चौधरी ने दिया। बैठक का मुल विषय समाज मे आय व्यय प्रस्तुति करना। वितरण किये गये समाज की राशि वसूली करना होगा । इसके अलावा समाज के विकास एवं उत्थान पर चर्चा कर कार्ययोजना बनाया जायेगा। भागवत चौधरी ने बताया कि कोरोना काल के नाम से किसी प्रकार की समाजिक प्रकरण की सुनवाई नही की जायेगी। चुंकि बैठक माह भर पहले निर्धारित किया जा चुका है। इस लिए बैठक को स्थगित नही किया जा सकता है। समय व परिस्थिति को देखते हुए संक्षिप्त रूप से निपटाया जायेगा। ज्ञात हो कि इस बैठक में मुख्य रूप से जिला वस्त्रकार (माहारा) समाज के अध्यक्ष संतोस चौधरी कुरा, उपाध्यक्ष राजेंद्र वस्त्रकार कुरा, भूपेंद्र वस्त्रकार के अलावा समाज के सभी प्रमुख व कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहेंगे। सभी समाज के लोगो को सूचित किया गया है। कि वे सभी कोरोना गाईड लाईन व नियमो का पालन करते हुए। अपने सेनेटाइजर मुंह में मास्क व दो गज दुरी बनाये रखना अनिवार्य कहा गया है।

