रायपुर । भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री ने प्रदेश सरकार पर कोरोना को लेकर ‘‘अक्षम्य लापरवाही बरतने’’ का आरोप लगाते हुए कहा कि कोरोना काल के 1 साल का समय मिलने व कोरोना के नाम पर 600 करोड़ रूपये से अधिक वसूलने के बाद भी राज्य सरकार 1 अस्पताल व 1 वेंटिलेटर की अतिरिक्त व्यवस्था नहीं कर पाई। प्रदेश की जनता के लिए अस्पतालों में बेड नहीं है। ऑक्सीजन व वेंटिलेटर के लिए मरीज दर दर भटक रहे हैं और पूरी सरकार बयानबाजी में मस्त है। पिछले 1 साल से शासन एवं प्रशासन असम के टारगेट पूरा करने में लगा रहा और कोरोना फैलता रहा।
श्री अग्रवाल ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से सरकार संक्रमण का आंकड़ा व मौत का आंकड़ा छुपा रही है। आई.टी. के इस युग में भी सरकार दो-दो, तीन-तीन दिन बाद भी पूर्व की मौतो की घोषणा कर सीधे कुल मौतो में जोड़ देती है जिससे उस तिथि को मौत का आंकड़ा कम दिखे।
