रायपुर। प्रदेश में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए शालेय शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र दुबे के नेतृत्व में प्रदेश के मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव को ज्ञापन सौंप कर बोर्ड परीक्षाओं को तत्काल रद्द करने मांग की है। साथ ही प्रदेश भर में चल रहे मोहल्ला क्लास को भी बंद करने की मांग की गई है। साथ ही शिक्षकों को वर्क फ्रॉम होम की अनुमति प्रदान करने हेतु मांग रखी गई है। वर्तमान में प्रदेश में करोना का संक्रमण बढ़ते जा रहा है। प्रत्येक दिन संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहा है जिससे बच्चों एवं शिक्षकों में भी संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। शालेय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र दुबे ने बताया कि शासन ने बोर्ड परीक्षाओं को ऑफलाइन लेने का निर्णय लिया है इस पर पुनर्विचार करते हुये परीक्षाओं को रद्द किया जाना चाहिए। परीक्षाओं में बच्चो में संक्रमण फैलाने की संभावना ज्यादा होगी। वीरेंद्र दुबे ने आगे बताया कि वर्तमान में विद्यालय बन्द है पर शिक्षक अपनी उपस्थिति विद्यालयों में दे रहे है जहाँ अध्यापन के अलावा कोई कार्य शिक्षकों के समक्ष नही बचता। इस दौरान कई शिक्षक कोरोना से संक्रमित हो रहे है और कुछ शिक्षकों का देहांत भी कोरोना संक्रमण के चलते हो गया है जो उनके परिवार एवं शासन के लिए दु:खद है। प्रांतीय महासचिव धर्मेश शर्मा ने बताया कि प्रदेश में मौखिक आदेश के तहत मोहल्ला क्लास संचालित है जहाँ बच्चों को पढ़ाया जा रहा है वर्तमान परिदृश्य को देखते हुए मोहल्ला क्लास को तत्काल बन्द करना चाहिए। बच्चों में संक्रमण फैलने की पूरी संभावना बनी हुई है।
रद्द की जाएं बोर्ड की परीक्षाएं, मोहल्ला क्लास भी हो तत्काल बंद, शिक्षकों को वर्क फ्रॉम होम की दी जाये अनुमति-शालेय शिक्षक संघ
Previous Articleशिक्षा के क्षेत्र में समाज का विशेष योगदान
Next Article सुनो…सुनो…सुनो…राजधानी रायपुर में लॉकडाउन का ऐलान…
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

