रायपुर। अंबिकापुर के एकता अस्पताल केदारपुर को कोविड 19 के मरीजों का निर्धारित शासकीय दर से अधिक इलाज करने पर संस्था का कोविड 19 मरीजों का पंजीयन 10 दिवस के लिए निरस्त किया गया है। सरगुजा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा आज जारी आदेश में कहा गया है कि स्वास्थ्य मंत्री से मरीज ने शिकायत की थी कि संबंधित संस्था ने इलाज के लिए शासन द्वारा निर्धारित दर से अधिक बिल लिया था। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा इस संबंध में 3 दिवस के ंअंदर स्पष्टीकरण देने और संबंधित मरीज के इलाज संबध्ंाी दस्तावेज की प्रमाणित छायाप्रति भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे लेकिन संस्था ने निर्धारित समय में कोई जवाब नही दिया। अत: एकता अस्पताल का कोविड 19 मरीजों का पंजीयन 10 दिनों के लिए निरस्त किया गया है।
