कोरोना वायरस के ममाले देश में तेजी से बढ़ रहे हैं। आए दिन केसेज में बढ़ोत्तरी हो रही है जिसकी वजह से लोगों के मन में बहुत सारे सवाल इस वक्त चल रहे हैं लेकिन इस बीच आपको एक बात जानना बहुत जरूरी है कि बाजार से खरीदने के बाद फल-सब्जियों को कैसे धोना है। देश में कोरोनोवायरस के मामलों में भारी वृद्धि के बीच, लोग खुद को इस वायरस से बचाने के लिए हर सावधानी बरतने की कोशिश कर रहे हैं। हाथ धोने से लेकर डबल मास्क पहनने तक, लोग इस टेस्टिंग वाले समय में अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, लोगों को फलों और सब्जियों को उसी तरह धोना चाहिए जैसे वो किसी दूसरी परिस्थितियों में करते हैं। डब्ल्यूएचओ ने ये भी उल्लेख किया है कि वर्तमान में इसका कोई सबूत नहीं है कि लोग जिन फलों और सब्जियों समेत भोजन का वो सेवन कर रहे हैं उनसे कोरोनावायरस हो सकता है। सब्जियों और फलों को धोने से पहले अपने हाथों को साबुन और पानी से धोएं। लोगों को 20 सेकंड के लिए अपने हाथों को साबुन और पानी से अच्छी तरह धोना चाहिए और उसके बाद, आपको सब्जियों को धोना चाहिए। आपको अपनी सब्जियों और फलों को साफ पानी में धोने की जरूरत है और आप उन्हें साफ करने के लिए अपने हाथों से रगड़ सकते हैं। ये फलों और सब्जियों को साफ करने का सरल और सबसे आसान तरीका है। इस बात का कोई सबूत नहीं है कि कोरोनोवायरस फूड पैकेजिंग की सतह पर रह सकते हैं। डब्लूएचओ के अनुसार, कोरोना वायरस को एक जीवित जानवर या मनुष्य की जरूरत होती है ताकि वो कई गुना बढ़ सकें और जीवित रह सके लेकिन ऐसा फूड पैकेज पर होना संभव नहीं हो पाता। फूड पैकेजिंग मेटेरियल्स को डिसइनफेक्ट रहना जरूरी नहीं है, लेकिन फूड पैकेजों को संभालने और खाने से पहले हाथों को अच्छी तरह से धोना चाहिए। देश में कोरोनोवायरस के मामलों के बारे में अगर बात की जाए तो, भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 4,01,993 और 3,523 मौतों के ताजा मामले दर्ज किए गए हैं।
Previous Articleजानिए क्या है अक्षय तृतीया का पौराणिक कथा
Next Article वर्क फ्रॉम होम से गूगल को हुआ बंपर फायदा
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

