रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार आज से 18 वर्ष से 44 वर्ष के लोगों का टीकाकरण प्रारम्भ हो गया है। प्राथमिकता क्रम में गरीबी रेखा से नीचे जीवन-यापन करने वाले एवं अंत्योदय व प्राथमिकता राशनकार्डधारियों का वैक्सिनेशन किया जा रहा है। तृतीय चरण के इस टीकाकरण अभियान में प्रदेश के मंत्रियों ने अपने प्रभार वाले जिलों में पहला टीका लगवाने वाले ग्रामीणों से वर्चुअल चर्चा कर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनका हौसला बढ़ाया।
श्री सिंहदेव ने संक्षिप्त चर्चा में धुरकोट के 22 वर्षीय आर्यन से कहा कि कोविड टीका सुरक्षित है, चिंता या घबराहट की कोई बात नहीं है। सरकार द्वारा अंत्योदय परिवारों के 18 से 44 वर्ष के सदस्यों का टीकाकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अन्य पात्र लोगों को भी टीकाकरण के लिए प्रेरित करें। इस इस अवसर पर आज पहले दिन ग्राम आमदी के टिकेश्वरी, तुकेश, नरेंद्र ओम प्रकाश सेन और ग्राम बकली के तामेश्वर साहू ने टीका लगवाया। हितग्राहियों ने टीकाकरण को उपयोगी बताते हुए कहा कि हम उत्साहित हैं और टीकाकरण के लिए पूरी तरह तैयार हैं। टिकेश्वरी ने बताया कि वह पहले से मानसिक तौर पर तैयार थी और सरकार की घोषणा के पश्चात आज टीका लगवाने आई है ।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर राज्य में तीसरे चरण का टीकाकरण का हुआ शुभारंभ
Previous Articleसीसीटीवी से अंतिम संस्कार पर रखी जाएगी नजर
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

