रायपुर। छत्तीसगढ़ मेें लॉकडाउन आगे बढ़ाने के साथ ही मंत्रालय और विभागाध्यक्ष कार्यालयों के संचालन को लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के लिए रोस्टर शीट तैयार की जाएगी। निर्देश के मुताबिक 1 तिहाई कमर्चारियों को बुलाने की अनुमति होगी। अनुभाग अधिकारी और वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति शतप्रतिशत होगी। इस दौरान कोरोना गाइडलाइन का खास ध्यान रखा जाएगा। फेस मास्क की अनिवार्यता रखी गई है। आवागमन के लिए सभी को अपने निजी वाहनों उपयोग का करना होगा। संक्रमण को देखते हुए मंत्रालय तक जाने वाली बसों का संचालन नहीं होगा। वहीं मंत्रालय और विभागाध्यक्षों में बाहरी व्यक्ति प्रवेश नहीं कर सकेंगे।
मंत्रालय और विभागाध्यक्ष कार्यालय संचालन के लिए दिशा-निर्देश, कोरोना गाइडलाइन का रखा जाएगा खास ध्यान
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
