राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के उपनगर सांगानेर में पिता की मौत पर श्मशान घाट में अस्थियां एकत्रित करने गए तीन भाइयों में जमीन बंटवारे को लेकर विवाद हो गया, जो देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि भाई एक-दूसरे से मारपीट करने लगे। जानकारी के अनुसार भीलवाड़ा के सांगानेर कस्बे में बुजुर्ग प्रताप राव की मौत के तीसरे दिन उनके तीन बेटे अस्थियां एकत्रित करने गए थे। इस दौरान वो दुख दर्द भूलकर जमीन के लिए आपस में ही मारपीट करने लग गए। उसी समय अन्य व्यक्ति की मृत्य के दाह संस्कार के लिए आए अन्य लोगों ने उन्हें छुड़वाया। इस संबंध में पुलिस थाने में कोई भी मामला दर्ज नहीं हुआ है। बता दें कि भीलवाड़ा के सांगानेर कस्बा निवासी प्रताप सिंह राव की कुछ दिन पहले मौत हो गई थी। अंतिम संस्कार के बाद तीये की रस्म निभाते हुए उनके पुत्र धर्म सिंह राव, पप्पु राव और रघुनाथ राव उनकी अस्थियां लेने श्मशान भूमि गये थे। इन भाइयों में पप्पू राव को उसकी मौसी ने गोद ले लिया था। अस्थियां लेने के दौरान पप्पु राव ने पुश्तैनी जमीन में अपना भी हिस्सा मांग लिया। इसके कारण अन्य दोनों भाइयों ने उसे यह कहकर मना कर दिया कि वह गोद चला गया है जिससे उसका जमीन में हिस्सा नहीं बनता है। इस बात को लेकर भाइयों में झगड़ा शुरू हो गया और बात मारपीट तक पहुंच गई।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version