कोलकाता। केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता वी मुरलीधरन के काफिले पर गुरुवार को हमला हुआ। केंद्रीय मंत्री के काफिले हमला उस समय हुआ जब वह पश्चिमी मिदनापुर के पंचखुड़ी इलाके से गुजर रहे थे। इसी दौरान स्थानीय लोगों ने उन पर हमला कर दिया। केंद्रीय मंत्री का दावा है कि उनके काफिले पर यह हमला ‘टीएमसी के गुंडों’ ने कराया। मुरलीधरन ने इस घटना का वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। इस वीडियो में कुछ लोगों को पत्थर और डंडे से वाहनों को निशाना बनाते हुए देखा जा सकता है। इस घटना में मंत्री की कार का पिछला विंडो भी टूट गया। अपने ट्वीट में मुरलीधरन ने कहा, पश्चिम मिदनापुर में टीएमसी के गुंडों ने मेरे काफिले पर हमला किया। इस हमले में मेरी कार के शीशे टूट गए। उन्होंने हमारे कर्मचारियों पर हमले किए। मैं अपना दौरा सीमित कर रहा हूं। केंद्रीय मंत्री पर यह कथित हमला ऐसे समय हुआ है जब चुनाव के बाद बाद टीएमसी और भाजपा ने एक दूसरे के कार्यकर्ताओं पर हमले करने का आरोप लगाया है। बंगाल में चुनाव बाद की हिंसा का आंकलन करने के लिए गृह मंत्रालय ने चार सदस्यों की एक समिति बनाई है। चुनाव परिणाम के बाद हुई हिंसा में अब तक राज्य में कम से कम 14 लोगों की जान जा चुकी है।
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
