
रायपुर। छत्तीसगढ़ कोसरिया मरार समाज के तत्वाधान में चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया गया है। इसमें सभी से विनम्र आग्रह किया गया है कि इसे सभी जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने का कष्ट करें। हमारे देश में समाज मे निम्नस्तरीय परिवार और एकल परिवार भी है जिसे इन्हें समझने में दिक्कत होगी उन सभी लोगों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया। साथ में सभी साथियों से निवेदन किया गया है कि उनकी मदद के लिए हम आप सामने आकर उनकी सहायता करें ताकि उन तक स्वास्थ्य लाभ पहुंच सके द्य अगर किसी कि जानकारी में कहीं भी कोई भी व्यक्ति, महिला, बुजुर्ग को कोई भी परेशानी आ रही हो हमे सूचित करें, हम उनकी हर सम्भव मदद उतनी ही तीव्र गति से करेंगे। चूंकि कोरोना महामारी अपने चरम पर है अत: सभी लोगों से अपील है कि शासन द्वारा प्रेषित दिशा निर्देश का पालन करें ताकि कोरोना के चेन को तोड़ा जा सकें। यह जानकारी छत्तीसगढ़ कोसरिया मरार पटेल के अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष भोजराज पटेल द्वारा दी गयी।