आज के समय में हर कोई चाहता की हमारी त्वचा खूबसूरत और ग्लोइंग हो। खूबसूरत चेहरे की चाहत में ज्यादातर लोग दुनिया भर के महंगे से महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स को उपयोग में लेते हैं। आपको बता दें कि आपके ये मेहेंगे से मेहेंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स आपकी त्वचा को असल में ज्यादा नुक्सान पहुँचाते हैं। अब ऐसे में आपके मन में सवाल पैदा हो रहा होगा कि आखिर इन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल नहीं करें तो क्या करें। दरअसल,आपकी इस समस्या का बहुत आसान हल है, जो है आपकी किचन। अपने किचन में रखी हुई आम सामग्री से ही आप अपनी त्वचा को सुन्दर बना सकतें हैं। आइये जानते हैं इस सामग्री के बारें में विस्तार से।
हल्दी
ये तो सभी जानते हैं की हल्दी में एंटी सेप्टिक और एंटी बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होती है। इसलिए हल्दी आपके त्वचा से संबंधित इन्फेक्शन को दूर करने में मदद करती है। बेसन में हल्दी मिलाकर लगाने से त्वचा का रंग गोरा हो जाता है।
टमाटर
अब बात करते हैं टमाटर की, टमाटर को स्किन से जुड़ी समस्या के लिए काफी असरदार माना जाता हैं। आप इसे खाने के साथ ही अपने चेहरे पर लगा भी सकते हैं। दरअसल टमाटर आपके त्वचा पर हुए पिंपल और एक्ने की समस्या को दूर करता है। साथ ही साथ ये आपकी टैनिंग को भी काफी हद तक कम कर देता है।
नारियल का तेल
नारियल के तेल के फायदों से तो हम सब ही वाकिफ हैं, इसमें एंटी फंगल प्रॉपर्टीज होती है, जो आपकी त्वचा पर किसी भी तरह के इन्फेक्शन को होने से रोकती है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version