रायपुर। यादव समाज के पथ प्रदर्शक सर्व यादव समाज जिला जांजगीर के पूर्व जिला अध्यक्ष ग्राम पंचायत पामगढ़ के पूर्व सरपंच बड़े भाई ध्वजाराम यादव का निधन हो गया। उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए रमेश यदु ने कहा कि उनके निधन का समाचार सुनकर बहुत ही दुख हुआ। इनके नेतृत्व में अविभाजित मध्यप्रदेश के समय पूरे मध्यप्रदेश में पामगढ़ क्षेत्र के यादव समाज के प्रमुखों ने प्रवास कर संगठन को मजबूती प्रदान करने में बहुत बड़ी भूमिका अदा की थी। उनका जीवन हर हमेशा समाज हित में काम करने का रहा है विचारशील सोच के धनी रहे हैं मृदुभाषी वाणी सरल स्वभाव तथा बात के धनी थे ऐसे व्यक्तित्व का हमारे बीच से जाना बहुत ही दुखद घटना है उनके इस रिक्त स्थान को कोई पूरा नहीं कर सकता हम आज संपूर्ण छत्तीसगढ़ के यादव समाज की ओर से नम आंखों से श्रद्धा सुमन श्रद्धांजलि अर्पित करते है। भगवान से प्रार्थना करते हैं कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और बैकुंठ धाम में स्थान दे तथा भरे पूरे परिवार के ऊपर आए इस विषम संकट हो सहन करने की शक्ति दे। इस दुख की घड़ी में हम सब उनके परिवार के साथ हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version