ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक कुंडली में शनि दोष हो तो कई बार भाग्य आपसे रूठा हुआ लगता है. इसके चलते नौकरी-व्यवसाय में तमाम दिक्कतें आने लगती है. अगर आपके साथ ही ऐसा हो रहा है तो ताले का उपाय करें. इसके लिए किसी भी शुक्रवार को एक ताला खरीद ले आए. ज्योतिषशात्र के मुताबिक ताला खरीदते वक्त कुछ सावधानी बरतनी चाहिए. ध्यान रखें कि आप उस ताले को चेक करने के लिए न ही खुद खोलें और न ही दुकानदार को खोलने दें. ताला लाने के बाद शुक्रवार की रात अपने सोने के कमरे में रख दें. इसके बाद शनिवार को नित्यकर्म से निवृत्य होने के बाद उस ताले को बिना खोले हुए उसमें चाभी लगाकर किसी मंदिर में रख दें. लेकिन पीछे मुड़कर न देखें. ज्योतिष कहते हैं कि जब भी कोई उस ताले को खोलेगा तब आपके भाग्य का भी ताला खुल जाएगा. ज्योतिष ये भी कहते हैं कि शनि दोष हो तो कई बार कर्ज ही कर्ज बढ़ता जाता है. या फिर नौकरी में उच्चाधिकारियों और सहयोगियों की ओर से दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. अगर आपके साथ भी ऐसी ही परेशानियां आ रही हैं तो शनिवार को शनिदेव के साथ हनुमान जी की पूजा करें. इसके बाद शाम को मछलियों को दाना डालें. इसी के साथ चींटियों को आटा खिलाएं. अपनी पहनी हुई चप्पलें किसी गरीब व्यक्ति को दान करें. मान्यता है शनिवार को यह टोटका करने से जातक की नौकरी और आर्थिक समस्याएं खत्म होने लगती हैं.
शनि के ग्रह के कुप्रभाव अगर आप करना चाहते हैं कम, तो इस दिन जरूर अपनाएं ये टोटके
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
