रायपुर। छत्तीसगढ़ में चालू वर्ष 2021 के दौरान अब तक 11 लाख 5 हजार मानक बोरा तेन्दूपत्ता का संग्रहण हो चुका है, जो लक्ष्य 16 लाख 71 हजार 700 मानक बोरा का 66 प्रतिशत है। इनमें तेन्दूपत्ता संग्राहकों को कुल भुगतान योग्य राशि 440 करोड़ रूपए हैं। राज्य लघु वनोपज संघ से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक जगदलपुर वन वृत्त के अंतर्गत चार विभिन्न वनमंडलों में लक्ष्य का 75 प्रतिशत से अधिक तेन्दूपत्ता का संग्रहण किया जा चुका है। इसी तरह कांकेर वनवृत्त के अंतर्गत 6 विभिन्न वनमंडलों में 77 प्रतिशत, दुर्ग वन वृत्त के अंतर्गत 4 वनमंडलों में 70 प्रतिशत तथा रायपुर वन वृत्त के अंतर्गत 4 वनमंडलों में 73 प्रतिशत तक संग्रहण हो चुका है। इसके अलावा वन वृत बिलासपुर के अंतर्गत 7 वनमंडलों में 66 प्रतिशत और सरगुजा वन वृत्त के अंतर्गत 6 वनमंडलों में लक्ष्य का 46 प्रतिशत तक तेन्दूपत्ता का संग्रहण कर लिया गया है। इनमें अब तक वनमंडल कांकेर के अंतर्गत लक्ष्य का सर्वाधिक 85 प्रतिशत तक तेन्दूपत्ता का संग्रहण हो चुका है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version