रायपुर। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि कोरोना के कारण बहुत से ऐसे बच्चे या परिवार प्रभािवत हुए हैं जिनके घर का सहारा छीन गया है। कई परिवार में मां-बाप दोनों की कोरोना से मृत्यु हो चुकी है। समाज के लोग ऐसे सभी जरूरतमंद को सूची तैयार करें और हम तक पहुंचाएं। उनकी हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में समाज के पदाधिकारियों द्वारा काफी अच्छा काम किया जा रहा है। श्री साहू ने प्रदेश युवा प्रकोष्ठ की वर्चुअल बैठक में यह बाते कहीं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में अपने और अपने परिवार का ख्याल रखें तो समाज अपने आप ही सुरक्षित रहेगा। बैठक में शामिल बिलासपुर सांसद अरूण साव ने कहा कि प्रदेश साहू संघ द्वारा 26 मई जो वैक्सीनेशन के लिए जो जागरूकता अभियान चलाया जा रहा वह अपने आप में काफी सराहनीय है। हम सब भी इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर अपना सहयोग देंगे। सांसद चुन्नीलाल साहू ने कहा कि साहू समाज प्रदेश के दूसरे समाज की तुलना में काफी बड़ा समाज है और वह अपने नाम के अनुरूप कोरोनाकाल में लोगों की सेवा कर रहा है। प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी ने कहा कि 26 मई को टीकाकरण जागरूकता अभियान के लिए स्थानीय स्तर पर महिलाओं का सहयोग करें। उन्हें फ्लैक्स और अन्य जरूरी चीजें बनाकर दें ताकि वे आसानी से इस अभियान में अपनी भागीदारी निभा सकें। कार्यकारी अध्यक्ष शांतनु साहू ने कहा कि समाज में सभी दल के लोग हैं लेकिन इसमें दलगत राजनीति से उपर उठकर सबको साथ लेकर काम करें तभी समाज आगे बढ़ेगा। कार्यक्रम में युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू एवं रायपुर संभाग अध्यक्ष प्यारेलाल साहू भी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संदीप साहू ने किया।
साइबर क्राइम से बचने हमेशा अलर्ट रहें: साहू
रायपुर जिला साइबर सेल के प्रभारी रमाकांत साहू ने कहा कि साइबर क्राइम से बचने के लिए हमेशा सतर्क रहे। क्योंकि ठग 24 घंटे आपको अपने जाल में फंसाने के लिए सक्रिय हैं। सोशल मीडिया का उपयोग करते समय उसमें दिए सुरक्षा बातों का पूरी तरह से पालन करें। ताकि कोई भी आपका एकाउट हैक न कर पाए। उन्होंने कहा कि बड़े होते बच्चों से दोस्तों की तरह व्यवहार करें और समय-समय पर उनके मोबाइल और लैपटाप चेक करते रहें। उन्हें यह भी भरोसा दिलाएं कि यदि उससे कोई गलती हो गई है तो वह उसे छुपाए नहीं बल्कि अपने परिवार के सदस्यों से शेयर करें।
अंकित की गिरफ्तारी पर भी रखी बात
राष्ट्रीय तैलिक साहू महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता साहू ने कहा कि महासमुंद जिला के बागबाहरा तहसील में साहू समाज की महिलाओं के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी करने वाले अंकित अग्रवाल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उसे सबक सिखाना जरूरी है ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह की हरकत न कर सके। सभी लोगों ने इस मामले में अपनी राय रखते हुए कार्रवाई की मांग की।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version