अगर आपसे कोई यह कहे कि एक रुपये के सिक्के के बदले में आपको एक लाख रुपये मिलेंगे तो यह सुनने में काफी अटपटा लगेगा. लेकिन, यह सच है कि अगर आपके पास है यह एक रुपये का सिक्का तो आपको यह लखपति बना देगा. आपने पहले भी यह सुना होगा कि कुछ लोग वेबसाइट पर सिक्के बेचकर लखपति बन गए. जब चीजें पुरानी हो जाती हैं तो उनको ऐंटीक कैटेगरी का माना जाने लगता है. इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में काफी अधिक मांग होती है, जिसके बदले में काफी पैसे मिलते हैं. इन दिनों ई कॉमर्स वेबसाइट पर कुछ इसी तरह का मौका आया है. अगर आप भी सिक्कों का संग्रह करते रहे हैं तो आज आपके सामने वह अवसर आया है, जिससे आपके लखपति बनने का सपना साकार हो सकता है. दरअसल, पिछले कुछ वर्षों में भारत में कई तरह के सिक्कों का बनना बंद कर दिया गया है. इसकी वजह से सिक्कों की कीमत कई गुना बढ़ गई है. इन विशेष तरह के सिक्कों के अलावा, भारत में भी कुछ लोग ऐसे हैं जो क्वीन विक्टोरिया वाले सिक्कों के लिए बोली लगाते हैं. कुछ दिवाली और अक्षय तृतीया पर सिक्के खरीदते हैं. आज हम आपको यहां बताने जा रहे हैं कि इस तरह के सिक्के आपको किस तरह से लखपति बना सकते हैं. क्वीन विक्टोरिया वाले 1862 सिक्के ई कॉमर्स वेबसाइट क्विकर की वेबसाइट पर बेचे जा रहे हैं. इनकी कीमत 1.5 लाख रुपये है. यह 1862 का साल विशेष वर्षों में गिना जाता है.
जानिए- किस तरह से आप एक सिक्के के बदले कमा सकते हैं लाखों
अगर आपके पास इनमें से कोई एक सिक्का आपके पास है तो आपके पास लखपति बनने का असली मौका आया है. इसके लिए आपको सबसे पहले ई कॉमर्स वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना होगा. पहले सिक्के का फोटो लेकर वेबसाइट पर अपलोड कर दें. उसके बाद खरीदारी सीधे आपसे संपर्क करेगा. उसके बाद आप सिक्का बेचने के लिए भुगतान और डिलीवरी देने के लिए जगह और समय के बारे में बातचीत कर सकते हैं.
मांग में यह दस रुपये वाला विशेष नोट
इसी तरह से कुछ वेबसाइट्स पर दस रुपये वाले विशेष नोट की भी मांग है. इस दस रुपये के विशेष नोट के बदले आपको 45,000 रुपये मिल सकते हैं. भारत में कुछ लोग ऐसे हैं जो लकी नंबर और विशेष प्रकार के नोट को अपने पास रखना चाहते हैं.
कई लोग इस तरह के विशेष नोट्स पर लाखों – करोड़ों रुपये खर्च करने के लिए तैयार रहते हैं. जिसकी वजह से ऑनलाइन मार्केट में पुराने नोट की मांग बढ़ती जा रही है और उसकी कीमत भी उसी अनुरूप बढ़ रही है. दस रुपये के इस नोट के बदले में 45,000 रुपये दिए जा रहे हैं, जो 1943 में छपा था और उस पर आरबीआई के गवर्नर सीडी देशमुख की तस्वीर थी. इसके साथ, आप देखेंगे कि कई लोग 786 नंबर वाली नोट ढूंढ़ते रहते हैं. कई लोग इस संख्या को बहुत शुभ मानते हैं. अगर आपके आप इस नंबर वाला नोटे है तो आप उसके बदले लाखों-करोड़ों रुपये घर बैठे कमा सकते हैं.
2 रुपये वाले पुराने नोट की मांग बहुत ज्यादा है. खासकरके यह नोट लोग अपने पास इसलिए रखना चाहते हैं क्योंकि इसका रंग गुलाबी होता था. अगर 2 रुपये वाले गुलाबी रंग के नोट पर 786 लिखा हो तो उसका पूछना ही क्या? लोग इस नंबर के नोट पर लाखों खर्च करने के लिए तैयार रहते हैं. ईबे, क्वॉइन बाजार, इंडियन ओल्ड क्वॉइन और क्लिक इंडिया जैसी वेबसाइट्स इन नोटों को खोज रही हैं. ये वेबसाइट्स इन नोटों के लिए बोलियां मंगाती हैं और ऑनलाइन बिक्री और खरीद करती हैं.
क्लिक इंडिया वेबसाइट पर आपको एक लिंक मिलेगा जिस पर आपक सीधे ही व्हाट्सऐप पर बेच सकते हैं. आप इस वेबसाइट पर बतौर विक्रेता रजिस्टर कर सकते हैं और अपने पास पड़े पुराने नोट को बेचकर लाखों रुपये घर बैठे ही कमा सकते हैं. फिलहाल इस एक रुपये के नोट के लिए 80,000 रुपये की बोली लग चुकी है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इसकी कीमत बढ़कर एक लाख रुपये पर पहुंच जाएगी.
Previous Articleसीजी-टीका अपडेट
Next Article राजधानी की झुग्गी झोपडिय़ों के बीच पहुंचा वक्ता मंच
