साल का पहला चंद्र ग्रहण आज है, ग्रहण काल के दौरान क्या करना चाहिये और क्या नहीं करना चाहिये, यह गुरु महाराज पंडित नरेन्द्रनयन शास्त्री जी बता रहे है। उन्होंने बताया कि आज 26 मई को चंद्रग्रहण 3:14 बजे से प्रारंभ होकर शाम 6.23 मिनट पर मोक्ष होगा। शाम 6 बजकर 14 मिनट से सूतक लग जायेगा। गुरु महाराज जी ने बताया कि सूतक काल में अन्न, जल ग्रहण पूर्णत: वर्जित है, आज के दिन काला कपड़ा ना पहनें, पिला चीज ना करें, उन्होंने बताया कि ग्रहण काल समाप्त होने के बाद दूध का दान करना चाहिये, और पीतल बर्तन दान में देना चाहिये, और दान के बाद ग्रीन साड़ी पहन के दूध का जलपान करें या दूध का चाय पिये या दूध से बना खीर खा लें। आपको बता दें कि साल का पहला चंद्रग्रहण अभी कुछ देर पहले लग चुका है। हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा यानी बुध पूर्णिमा की वजह से आज लगने वाले चंद्र ग्रहण का विशेष धार्मिक महत्व है। हालांकि यह चंद्र ग्रहण भारत के कुछ ही हिस्सों में दिखाई देगा।
चंद्रग्रहण के दौरान क्या करें और क्या ना करें, गुरु महाराज पंडित नरेन्द्रनयन शास्त्री जी ने बताया…
Previous Articleसाल का पहला चंद्र ग्रहण आरंभ
Next Article केदार नाथ साहू बनाये गए जिला कंटेंट मेकिंग

