
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे का आज जन्मदिन है। इस अवसर पर उन्हे बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इसी कड़ी में श्री चौबे को जन्मदिन की बधाई देने के लिए खरोरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सौरभ मिश्रा उनके निवास पहुंचे। इसके अलावा छत्तीसगढ़ राज्य डॉट कॉम न्यूज पोर्टल के संपादक चंद्रभूषण वर्मा ने भी श्री चौबे को जन्मदिन की बधाई दी।आपको बता दें कि श्री चौबे को जन्मदिन की बधाई देने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे है।