रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे का आज जन्मदिन है। इस अवसर पर उन्हे बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इसी कड़ी में श्री चौबे को जन्मदिन की बधाई देने के लिए बेमेतरा जिले के फुरमानुक देवी दरबार देऊरगांव के पंडा महाराज अदैत चौबे उनके निवास पहुंचे। आपको बता दें कि श्री चौबे को जन्मदिन की बधाई देने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे है।

