रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी और छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा के प्रदेश अध्यक्ष नवल सिंह मंडावी के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने श्री मंडावी के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और श्री मंडावी के परिवारजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थना की है। श्री नवल सिंह मंडावी सर्व आदिवासी समाज छत्तीसगढ़ के महासचिव, संयोजक वीर मेला आयोजन समिति राजा राव पठार छत्तीसगढ़, आदिशक्ति मां अंगारमोती ट्रस्ट गंगरेल के संरक्षक भी थे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version