रायपुर। राज्य आंदोलनकारी छ्सपा अध्यक्ष, प्रदेश किसान नेता अनिल दुबे ने कहा है कि पतांजलि योग पीठ हरिद्वार में गरियाबंद जिले के चार बच्चों को वैदिक शिक्षा के नाम पर भर्ती किया गया था। बच्चों के माता-पिता लॉकडाउन में अपने बच्चों को वापस लेने गए तो योगपीठ के बाबा रामदेव ने प्रति बच्चे 02 लाख रुपये कीमत लगा दी। तब माता-पिता ने छ.ग.शासन से गुहार लगाई और जिला प्रशासन गरियाबंद ने बच्चों को माता-पिता तक पहुंचाने के लिए उत्तराखंड सरकार के माध्यम से निर्देशित कर चारों बच्चों को गरियाबंद जिला गृह निवास भेजने का निर्देश का स्वागत करते हैं और छत्तीसगढ़ के अन्य लोग जो रोजी-रोटी कमाने ईंटभ_ा, बिहार, उत्तरप्रदेश, राजस्थान, पंजाब, जम्मू कश्मीर में फंसे हैं उन्हें भी वापस बुलाने की मांग करते हैं और छत्तीसगढ़ में पलायन रोकने की भी मांग करते हैं।
