मध्य प्रदेश के सागर जिले में पुराने मकान की दीवारें तोड़ते समय 30 चांदी के सिक्के मिले हैं। ये सिक्के महारानी विक्टोरिया शासनकाल के बताए जा रहे हैं। मजदूर सिक्के मिलते ही घर चला गया और किसी को भी इसकी जानकारी नहीं दी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार सिक्के बरामद कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, सागर के कैंट थाना क्षेत्र के मढय़िा वि_ल नगर में एक मकान की दीवारें तोडऩे समय मजदूर राजकुमार को 30 चांदी के सिक्के मिले। जिनकी कीमत 20 हजार के लगभग बताई जा रही है। मजदूर ने इस बारे में किसी को कुछ नहीं बताया और सीधे घर चला गया। लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में केंट थाना प्रभारी समरजीत सिंह परिहार का कहना है कि हमें मुखबिर से सूचना मिली थी कि भैंसा पहाड़ी के पास में एक युवक को दीवार में कुछ चांदी के सिक्के मिले हैं और उसने सभी सिक्के अपने पास छुपा लिए हैं। शिकायत के आधार पर जांच की गई और युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में युवक ने कबूल किया कि वह एक पुराना मकान गिरा रहा था। वहां प्लाटिंग करना था। जहां दीवार में से उसको महारानी विक्टोरिया के 30 चांदी के सिक्के मिले। इसके बाद पुलिस ने उससे चांदी के सिक्के जब्त कर लिए। राजकुमार ने सिक्के मिलने के बाद खुद प्रशासन को जानकारी नहीं दी इसलिए उसके विरुद्ध कार्रवाई की गई है।
Previous Articleकुंआ में अवैध शराब जप्त
Next Article किसी गैर महिला को पत्नी बनाना बना हत्या का कारण
