रायपुर। अभी जो खबर मिल रही है वह यह है कि छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में एक 6 वर्षीय बालक कोरोना की जंग हार गया। इसके अलावा दो अन्य बच्चे भी शामिल है जिनमें नौ महिने और चार महिने के शिशु भी शामिल है जिनमें कोविड के लक्षण पाये गये है। मृतक बच्चे के स्वास्थ्य को लेकर यह भी बताया गया है कि उसे जन्मगत कई विसंगतियाँ थीं। मृत बच्चा उदयपुर ब्लॉक का है, इसका उपचार मेडिकल कॉलेज में जारी था। सीएमएचओ ने जानकारी दी है कि बच्चों में कोविड के लक्षण पूर्व में भी देखे गए हैं, लेकिन मौत का मामला पहला है।
