रायपुर। राजधानी पुलिस लाॅकडाउन में कोरोना संक्रमाण की गाइडलाई का पालन कराने के साथ-साथ क्राइम और उपयोग करने वाले सामग्री का सप्लाई का पतासाजी कर रही है। पुलिस उप महानिरीक्षक अजय कुमार यादव ने थाना प्रभारियों को कार्य योजना तैयार कर अवैध रूप से चाकू लेकर घुमने वालों एवं बिक्री करने वालों की पतासाजी करने का निर्देश दिए हैं। साथ ही ऑनलाईन शाॅपिंग साईट्स जैसे एमेजाॅन, फ्लिपकार्ट सहित अन्य शाॅपिंग साईट से धारदार व घातक चाकू मंगाने वालों पर नजर रख कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर इस पर प्रभावी रूप से अंकुुश लगाने के निर्देश दिए है। इस तरह चाकूबाजी से होने वाली घटनाओं को रोका जा सके।
रायपुर जिले में निवासरत 340 लोगों से वर्ष – 2018-19 में फ्लिपकार्ट के माध्यम से ऑनलाईन आर्डर कर चाकू मंगाए जाने की सूची प्राप्त हुई। इस संबंध में थाना प्रभारियों को सूची में नामित व्यक्तियों को थाना बुलाकर तस्दीक करने निर्देशित किया । सूची में नामित व्यक्तियों की रायपुर पुलिस से तस्दीकी अभियान शुरू की है।

