ग्रहों का राशि परिवर्तन सभी 12 राशियों को प्रभावित करने जा रहा है. जून के माह में बुध और देव गुरु बृहस्पति व्रकी हो रहे हैं. वहीं मंगल, सूर्य और शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन होने जा रहा है. कर्क राशि में मंगल का प्रवेश हो चुका है. मंगल ग्रह का कर्क राशि में गोचर 20 जुलाई तक रहेगा. कर्क राशि में मंगल नीच के हो जाते हैं. कर्क राशि वालों को इस गोचर काल में विशेष ध्यान रखने की जरूरत है. 20 जुलाई 2021 को मंगल सिंह राशि में आ प्रवेश करेगा. मकर राशि में शनि देव के वक्री होने के बाद अब बुध ग्रह वक्री होने जा रहे हैं. वक्री अवस्था में बुध उल्टी चाल चलेंगे. ज्योतिष शास्त्र में बुध को नवग्रहों में राजकुमार का दर्जा प्राप्त है. पंचांग के अनुसार वृषभ राशि में बुध 3 जून, गुरुवार को प्रात: 3 बजकर 46 मिनट से वक्री होंगे. 7 जुलाई तक बुध वक्री रहेंगे. इसके बाद बुध मिथुन राशि में गोचर करेंगे. सूर्य वृषभ राशि में विराजमान हैं. 15 जून को सूर्य मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे. इस राशि परिवर्तन को मिथुन संक्रांति कहा जाता है. मिथुन राशि में सूर्य का गोचर सभी राशियों को प्रभावित करेगा. 15 जून को प्रात: 5 बजकर 49 मिनट पर सूर्य का मिथुन राशि में गोचर होगा. 16 जुलाई 2021 तक सूर्य इसी राशि में रहेंगे. इसके बाद कर्क राशि में सूर्य का प्रवेश होगा. कुंभ राशि में गुरु वक्री होने जा रहे हैं. गुरु को शुभ ग्रह माना गया है. गुरु 13 महीने में करीब चार माह के लिए वक्री होते हैं. इस दौरान धन का निवेश सोच समझ कर ही करना चाहिए. पंचांग के अनुसार 20 जून से 14 सितंबर तक वक्री रहेंगे. इसके बाद गुरु मकर राशि में आ जाएंगे. 22 जून को कर्क राशि में शुक्र का राशि परिवर्तन शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन महत्वूपर्ण माना जाता है. 22 जून को कर्क राशि में शुक्र का राशि परिवर्तन होने जा रहा है. शुक्र 22 जून, को दोपहर 2 बजकर 07 मिनट पर कर्क राशि में गोचर करेंगे. शुक्र इस राशि में 17 जुलाई तक रहेंगे. इस बार शुक्र सिंह राशि में प्रवेश करेंगे.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version