रानीतराई। पाटन विधानसभा के दक्षिण पाटन रानीतराई अंचल के छोटे से गांव ग्राम बिजाभाठा के मध्यम वर्ग परिवार के दो सगे भाइयों ने अपने स्वयं के खर्च एवं मेहनत से पेड़ लगाने का बीड़ा उठाया है जो आज विगत तीन साल में लगभग 20-25 पेड़ पौधे लगा चुके हैं। इसमें आम, बेर, अमरूद, नीम, बोहार, बेल, मुनगा सहित विभिन्न प्रजाति के पेड़ है जिसका संरक्षण भी स्वयं करते है। छोटे से गांव के बालक युवराज साहू पिता भारत साहू 17साल बारहवी के छात्र, योगेश साहू पिता भारत साहू उम्र 14 साल दसवीं के छात्र ने बताया कि देश व विश्व की आज की पर्यावरण की गिरती स्थिति, आक्सीजन की हो रही कमी, वृक्षों की अंधाधुंध हो रही कटाई से विचलित हो पर्यावरण बनाए रखने के लिये हम दोनो भाईयो ने एक संकल्प के साथ ग्राम के तालाब पर में विभिन्न प्रकार के पेड़ लगाने का संकल्प लिया। इसकी सुरक्षा देखभाल की जिम्मेदारी भी हमने लिया। आज तीन साल से लगाते आ रहे पेड़ बड़ा हो रहा है हमारे द्वारा पेड़ लगाने,सुरक्षा में हमारा पूरा सहयोग माता गायत्री साहू पिता भारत साहू, दादा श्यामलाल साहू सहित बुआ शिवकुमारी साहू, डॉक्टर हिमाचल साहू का सहयोग व मार्गदर्शन मिलता रहा है। वहीं शासकीय हाई स्कूल भरर के शिक्षकों ने भी पर्यावरण संरक्षण और पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित किया, बच्चों ने कहा कि हमारा उद्देश्य और अनेकों पेड़ लगाने का है जिसके लिए दूसरो को भी कहते है, आज पेड़ लगाना जरुरी है लेकिन उससे भी ज्यादा जरूरी उसका देखभाल सुरक्षा है आगे भी अनेकों पेड़ लगाएंगे
एसे मिली प्रेरणा :-
बुआ श्रीमती शिवकुमारी साहू के तीज त्योहार के समय वृक्ष लगाने के लिए और पर्यावरण के बदलाव के बारे में जानकारी मिली तालाब सूखने व बारिश कम होने का कारण बुआ ने बताया, और भरर स्कूल के शिक्षक ने पेड़ लगाओगे तो प्रायोगिक परीक्षा के आंतरिक मूल्यांकन में पूरे नंबर देने को लेकर उत्साहवर्धन किया।
Previous Articleराज्यपाल ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, कही ये बातें…

