रायपुर। नवा रायपुर स्थित विभागाध्यक्ष कार्यालय इंद्रावती भवन में मंत्रालय महानदी भवन की भांति पुरुष एवं महिला फिटनेस सेंटर (जिम) प्रारंभ करने की मांग की गई है। छत्तीसगढ़ संचनालय विभागाध्यक्ष शासकीय कर्मचारी संघ, इंद्रावती भवन, के अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र सिंह ठाकुर एवं प्रचार सचिव तेज बहादुर सिंह भूवाल ने बताया कि राज्य के सभी लोगों को स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से फिटनेस रखने राज्य सरकार योगा के माध्यम से प्रोत्साहित कर रहे हैं। विभागअध्यक्ष कार्यालय इंद्रावती भवन के ए सैलरी ब्लॉक के द्वितीय तल में तीन कक्ष जिसमें पुरुष जिम महिला जिम एवं एक कक्ष अधिकारी जिम हेतु तीन कक्ष आरक्षित है। मंत्रालय, महानदी भवन में फिटनेस सेंटर पूर्व से ही प्रारंभ है। संगठन द्वारा विभाग-अध्यक्ष कार्यालय इंद्रावती भवन में फिटनेस सेंटर जिम प्रारंभ करने खेल विभाग को बारंबार अनुरोध कर मांग किया गया है द्यद्यद्य खेल विभाग के अधिकारियों द्वारा संघ प्रतिनिधि मंडल द्वारा चर्चा करने पर फिटनेस सेंटर जिम के उपकरण की खरीदी हेतु राशि स्वीकृत करने शासन को प्रस्ताव भेजने की जानकारी बताई है द्यद्य संगठन द्वारा पुन: खेल विभाग के सचिव को ज्ञापन सौंपकर जिम के उपकरण हेतु राशि स्वीकृत करने की मांग की गई है। मांग करने वालों में प्रमुख रूप से संघ के अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र सिंह ठाकुर, संरक्षक सी. एल.शर्मा, सुरेश मिश्रा पीआर अहीर, अशोक द्विवेदी महासचिव पुरुषोत्तम पमनानी, तेज बहादुर सिंह भुवाल सुनील भूमरकर, जयंत यादव, राजेश वरकडे, नवीन अग्रवाल, पीआर ठाकुर, अखिलेश बारिक, श्रीमती मंजू कुजूर, श्रीमती अल्पना दाऊ, महेश देशमुख, दीपक देवांगन, प्रवीण तिवारी, आर के अटले,, रजनीश शर्मा, मुकेश राजपूत,, एस.पी. केसरी, चंद्र किरण दुबे, अभिलाषा ठाकुर, अभिनव मिश्रा, रजनीश शर्मा जयपाल सिंह ठाकुर, संजय साहू, एमडी मानिकपुरी, संजय प्रकाश सिंह, उपेंद्र पटेल, आर सी खरे, प्रीतम मानिकपुरी, महेंद्र यादव, मुकेश जगत, निर्मल डेविड, वीरेंद्र राठौर, पंकज भुवाल, असीम हेमंत तिर्की, खिलेंद्र अंगारे, तुष्टि शंकर अनंत, पंकज मालवीय, दिलीप ठाकुर आदि पदाधिकारियों ने किया।

