रायपुर। मानव संसाधन विकास समिति के प्रदेश प्रवक्ता वीरेन्द्र सिंह ने सोशल मीडिया में कोरोना काल में चर्चित गरियाबंद के अति गरीब परिवार के समाचार को संज्ञान में लेते हुए प्रदेश अध्यक्ष लॉ एसएन पटेल से चर्चा कर निर्देशानुसार गरियाबंद जिला अध्यक्ष भानुप्रताप यदु एवं डेहरु कोसले महासचिव को गरीब कमार परिवार तत्काल यथासंभव राहत देने हेतु मार्गदर्शन दिया था जिस पर जिलाअध्यक्ष भानुप्रताप यदु एवं डेरहू कोशले ने लॉकडाउन में तत्काल पहुंचकर तत्परता तथा संवेदनशीलता के साथ गरीब कमार परिवार को सूखा राशन सहायता एवं कुछ पैसे उपलब्ध कराये थे, साथ ही साथ वहां की सरपंच को वर्तमान में रहने रहने की व्यवस्था मंगल भवन आदि में करने को कहा। प्रदेश अध्यक्ष लॉ एसएन पटेल ने बताया कि समिति के सभी सदस्य यथासंभव कार्य में लगे है तथा आगे भी लगे रहेंगे। समिति के सभी सदस्यों ने श्री यदु तथा श्री कोशले की प्रशंसा की है।
सोशल मीडिया में चर्चित गरीब कमार परिवार को मानव संसाधन विकास समिति ने की सहायता
Previous Articleपीएम मोदी कर रहे हैं देश को संबोधित
Next Article संबोधन के दौरान पीएम मोदी के दो बड़े ऐलान
