रायपुर। छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज रायपुर राज की राजप्रधान नर्मदा वर्मा ने समाज के लोगों से खास अपील की है। उन्होंने कहा है कि वैश्विक महामारी कोविड-19 कोरोना वायरस देश-प्रदेश ही नही पूरे विश्व को परेशान कर रखा है। इसी तारतम्य में छ ग मनवा कुर्मी समाज के कई प्रबुद्धजनों, स्वजातियों को खो दिया है। रायपुर राज की ओर से उन सभी दिव्यतमाओं को सादर श्रद्धाजली अर्पित करते हुए नमन करती हूं। उन्होंने कहा कि समस्त पदाधिकारी, कार्यकरणी, सभी प्रकोष्ठों, युवा एवम महिला टीम, वार्ड प्रमुखों सहित समस्त स्वजातियों से सविनय निवेदन है कि आपके सानिध्य में जितने भी स्वजातियों की स्वर्गवास हुई हो की सूची तथा कुछ ऐसे परिवार होंगे जिसकी आर्थिक स्थिति कमजोर हो, या उन परिवारों की सूची बनाएं जो निराश्रित हो गए हो। ताकि समाज की ओर से उन परिवारों का सहयोग किया जा सके। पुन: अनुरोध करती हूं कि अपने वार्ड प्रमुख, क्षेत्रप्रधान, पदाधिकारी, या कार्यकरणी तक नाम देंगे।
छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज की रायपुर राजप्रधान नर्मदा वर्मा ने की यह खास अपील….
Previous Articleझोलाछाप डॉक्टर पर प्रशासनिक कार्यवाही
Next Article शिक्षक बिसेलाल की सराहनीय पहल
