कोरोना महामारी के कारण विगत शिक्षा सत्र से शाला बंद है। बच्चों को सुरक्षित अपने घरों में रहते हुए नियमित पढ़ाई से जोड़े रखने के उद्देश्य से स्कूल शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नियमित नए नए नवाचार किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में ग्रीष्म काल में बच्चों को सक्रिय रखने और अपने परिवेश में जोड़े रखने के उद्देश्य से आमा राइट प्रोजेक्ट देने की नवाचारी शुरूआत किया गया। इस कड़ी में कोरिया जिला से खंडवा ब्लॉक संकुल कोड़ा के शासकीय प्राथमिक शाला मेंड्रा के शिक्षक बिसे लाल एवं प्रभारी प्रधान पाठक श्री मनोज खाखा इस कार्य को कक्षा वार प्रदत किया जा रहा है। बिसेलाल ने बताया कि बच्चों के घर घर जाकर आमाराइट प्रयोजना के प्रश्नों का प्रिंट आउट एवं स्वयं से आमाराइट प्रयोजना के तहत प्रश्नों का निर्माण करके भी प्रोजेक्ट फाइल दिया जा रहा है ताकि बच्चे शिक्षक के मुख्यधारा से जुड़े रहे। साथ ही बच्चों को पर्यावरण बचाने के लिए जागरूक करने के लिए न्यूज़पेपर से बनी पेंसिल भी प्रदान कर रहे हैं ताकि हमारा वृक्ष भी बचे एवं पेन बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शिक्षक बिसे लाल के के द्वारा बच्चों को मास्क भी प्रदान किया गया है। योजना को हल करने के लिए माता पिता आज पड़ोस के सहपाठियों का मदद लेने के लिए मार्गदर्शन किया गया। शैक्षणिक योजना को धरातल पर लागू करने के लिए कोरिया जिला शिक्षा अधिकारी संजय गुप्ता सर, डीएमसी अजय मिश्रा सर, एपीसी राजकुमार चापेकर सर, विकासखंड शिक्षा अधिकारी द्वारिका प्रसाद मिश्रा सर, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी जितेंद्र गुप्ता सर, बीआरसी ओम शंकर पैकरा सर, कोड़ा संकुल समन्वयक भूपेंद्र सिंह सर का विशेष मार्गदर्शन एवं सहयोग मिला है।

