रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत सहायक प्राध्यापक वाणिज्य विषय के 184 पदों के लिए लिखित परीक्षा के प्राप्तांकों व अर्ह अभ्यर्थियों के उपलब्धता के आधार पर चिन्हांकित 378 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 29 जून से 6 जुलाई तक आयोजित किया गया है। चिन्हांकित अभ्यर्थियों के दस्तावेज का सत्यापन साक्षात्कार तिथि के एक दिन पूर्व दो पालियों में पूर्वान्ह 9 से 12 बजे तक एवं अपरान्ह 1 से 5 बजे तक किया जाएगा। दस्तावेज के सत्यापन में अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षा नियंत्रक से मिली जानकारी के अनुसार अभ्यर्थी के पास आवश्यक शैक्षणिक अर्हताओं एवं अन्य अर्हताओं का प्रमाण पत्र ऑनलाईन आवेदन करने हेतु निधार्रित अंतिम तिथि अथवा उसके पूर्व प्राप्त कर लिया होना चाहिए। ऑनलाईन आवेदन करने की अंतिम तिथि के बाद की तिथि को जारी की गई शैक्षणिक अर्हताओं एवं अन्य अर्हताओं के प्रमाण पत्र मान्य नहीं होंगें। इस संबंध में शैक्षणिक दस्तावेजों, स्थायी जाति, निवास, आय, नि:शक्तजन प्रमाण पत्र, पहचान पत्र एवं अन्य पहचान पत्रों के मूल प्रति तथा दो सत्यापित अथवा स्वप्रमाणित छायाप्रति प्रस्तुत करना होगा। आवश्यक शैक्षणिक अर्हता एवं अन्य प्रमाण पत्रों की कमी होने पर अभ्यर्थी की उम्मीदवारी समाप्त कर दी जाएगी। इस संबंध में कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। दस्तावेजों के सत्यापन में अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। कोरोना संक्रमण के नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु आयोग कार्यालय परिसर में केवल अभ्यर्थियों को ही प्रवेश दिया जाएगा। अभ्यर्थियों के अतिरिक्त अन्य के लिए प्रवेश निषेध है। अभ्यर्थियों को फेस मास्क लगाना एवं हेंड सेनेटाइजर रखना अनिवार्य किया गया है। इन सुरक्षा मानकों के बिना अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में सम्मिलित होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version