रायपुर। हरियर लिमतरा प्रकृति-संस्कृति संरक्षण समिति द्वारा चलित वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत आज HDFC बैंक कर्मचारियों ने हरियर उपवन में पौधे रोपे। विश्व पर्यावरण दिवस 05 जून से शुरू हुए इस अभियान में सहभागी बन पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को निभाते हुए और लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बैंक कर्मचारियों ने क्लस्टर हेड श्री दिनेश ओझा के अगुआई में लिमतरा पहुंच पौधरोपण किया। 500 पौधे रोपने के संकल्प के साथ HDFC बैंक कर्मचारियों द्वारा आज करंज, कटहल, अमरूद, आंवला, गुलमोहर, आम, पीपल, सीताफल, व सेमल के पौधे रोपे गए। यह दूसरा वर्ष है जब बैंक कर्मचारियों द्वारा पौधरोपण किया गया, विगत वर्ष रोप गए पौधों को देखकर कर्मचारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की और पर्यावरण के प्रति अपने संकल्प को दोहराया। इस अवसर पर हरियर लिमतरा समिति के सदस्य तरुण यादव, सूरज बंछोर, टिलेश्वर टिकरिहा, आशीष मढ़रिया, सोमन निषाद, लोकेश मढ़रिया, निमेश टिकरिहा उपस्थित थे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version