भाटापारा। सर्व यादव समाज एवं छत्तीसगढिय़ा सर्व समाज महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु का जन्म दिन 15 जून को प्रदेश भर में सामाजिक समरसता दिवस के रूप मे मनाया गया। विदित हो सर्व यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु विगत 40 वर्षों से अनवरत रूप से समाज सेवा में लगे हैं, एक कार्यकर्ता के साथ अविभाजित मध्यप्रदेश में युवा यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष के साथ लंबे समय से सर्व यादव समाज छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष के दायित्व का बखूबी निर्वहन कर रहे हैं, वहीं प्रदेश के 43 छत्तीसगढिय़ा समाजों को संगठित कर सर्व समाज महासंघ का प्रदेश अध्यक्ष के रूप में भी दायित्व निर्वहन कर रहे हैं। इनके कार्य शैली व कुशल नेतृत्व क्षमता से पूरे प्रदेश मे इनकी अलग पहचान है, विगत वर्ष अखिल भारतीय यदुवंशी महासभा द्वारा इन्हे राष्ट्रीय स्तर पर समाज सेवा का उच्च सम्मान से सम्मानित किया गया, कोरोना काल मे भी नियमित रूप से सोशल मिडिया या वर्चुअल माध्यम से कोरोना वारियर्स का उत्साह वर्धन के साथ समाज मे जागरूकता लाने का सतत प्रयास किए जिससे समाज मे सकारात्मक उर्जा का संचार हुआ।

इनके जन्म दिन के अवसर को यादगार बनाने हेतु सर्व यादव समाज प्रमुखों के वर्चुअल बैठक कर प्रदेश भर मे वृक्षारोपण के साथ जन्म की बधाई देने का निर्णय पर प्रदेश के सभी जिलों मे हजारों की संख्या मे बृहद रूप से वृक्षारोपण किया गया। साथ ही देवनारायण यादव संभागीय अध्यक्ष सरगुजा के मार्गदर्शन एवं प्रदेश मिडिया प्रभारी तपेश्वर सिंह यादव, एवं कुंजलाल यादव के सहयोग से दोपहर 1 बजे से वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम आयोजित कर समाज के लोगो ने बधाई दिया, वहीं उनके निवास पर सुन्दर काण्ड का पाठ का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर उपस्थित रामकुमार यादव विधायक चंद्रपुर का स्थानीय लोगों ने शाल श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेटकर गरमजोशी के साथ स्वागत किया। इसके बाद विधायक श्री यादव ने प्रदेश अध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा प्रदेश में यादव के साथ सर्व छत्तीसगढिय़ा समाज को संगठित करने का कार्य रमेश यदु ने किया है जो सराहनीय है, अपना सम्पूर्ण समय समाज को समर्पित करने वाले समाज सेवक के जन्मदिन को समाजिक समरसता दिवस मनाने का यादव समाज ने निर्णय लिया, निश्चित रूप सा वे भी धन्यवाद के पात्र हैं। अपने जन्म दिन के अवसर पर रमेश यदु ने समाज को संबोधित करते हुए कहा मेरे जन्मदिन पर समाज ने जो सम्मान दिया है जीवन भर याद रहेगा, निश्चित रूप से सामाजिक समरसता दिवस व वृक्षारोपण कर जो समाज के लोगों ने बधाई दिया है उन्हे हृदय तल से धन्यवाद ज्ञापित करता हूं। समाज में जो संगठन के परिणाम परिलक्षित हो रहा है यह सभी आप सभी के सहयोग व मेहनत से संभव हुआ है, आप सभी का इसी प्रकार प्रेम व आशीर्वाद बना रहे, इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से शामिल सभी सदस्यों का उनके द्वारा आभार व्यक्त किया गया।