रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा शहर मंडल के उपाध्यक्ष पद पर नीरज वर्मा को नियुक्त किया गया है। श्री वर्मा ने अपनी नियुक्ति पर संगठन के वरिष्ठों के प्रति आभार व्यक्त किया है। नीरज वर्मा ने कहा कि मेरे लिए यह बड़े गर्व की बात है की मेरे जैसे एक सामान्य परिवार में जन्मे युवक को विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक पार्टी के युवा विंग भारतीय जनता युवा मोर्चा में शहर मंडल उपाध्यक्ष का दायित्व प्राप्त हुआ, जिसके लिए मैं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष सनम जांगड़े, भाजपा मंडल अध्यक्ष संकेत शुक्ला, भाजयुमो जिला अध्यक्ष सुनील यदु, जिला महामंत्री अंजय श्रीवास, शहर मंडल अध्यक्ष वाशु ठाकुर समेत सभी वरिष्ठ जनों का दिल से आभार व्यक्त करता हूं एवं विश्वास दिलाता हूं की जो जवाबदारी संगठन ने मुझे दिया है उसमें हमेशा पूरा करूँगा।

