रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार केंद्र की मोदी सरकार के गलत नीतियों के चलते देश में पेट्रोलियम पदार्थो सहित आवश्यक वस्तुओं के मूल्य वृद्धि के विरोध में आज चांदनी चौक मुरमुन्दा में ब्लॉक कांग्रेस अहिवारा, युवा कांग्रेस अहिवारा, महिला कांग्रेस द्वारा सांकेतिक चक्का जाम किया गया। महंगाई के बेतहाशा वृद्धि के विरोध में हल्ला बोल करते हुए कांग्रेसियों ने चक्का जाम कर मोदी सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। आज के इस सांकेतिक चक्का जाम में कैबिनेट मंत्री गुरु रुद्र कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष हीरा वर्मा, जिपं सदस्य आकाश कुर्रे, जिला महामंत्री उमेश साहू, योगेश टिकरिहा, पंकज सिकट, अशोक आडिल, सुमन साहू, जगदीश मार्कण्डे, हेमन्त साहू, संत कुमार टिकरिहा, राजा साहू, नरेन्द्र चौहान, संजय वर्मा, निमेश टिकरिहा, नोहर कोसरे, योगेन्द्र वर्मा, पुनीत ठाकुर, महिला कांग्रेस से जनपद धमधा अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती रात्रे, जनपद सदस्य श्रीमती गोस्वामी, सरपंच लिमतरा श्रीमती मंजू ठाकुर, लक्ष्मी निरंजन बंछोर, दामिनी ध्रुव आदि बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित रहे।

