रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारत के महान धावक फ्लाइंग सिख श्री मिल्खा सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि श्री मिल्खा सिंह देश के हजारों खिलाडय़िों के लिए हमेशा प्रेरणा के स्रोत बने रहेंगे। उनके निधन से खेल जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। श्री बघेल ने उनके परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
मुख्यमंत्री ने भारत के महान धावक मिल्खा सिंह के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया
Previous Articleनहीं रहे महान एथलीट मिल्खा सिंह, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने जताया शोक
Next Article छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर को दूसरा स्थान

