रायपुर। कांग्रेस सांसद और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का आज जन्मदिन है। 51वें जन्मदिन के मौके पर उनको देशभर से बधाई संदेश मिल रहे हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी है। सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर लिखा कि नफऱतों के बीच मोहब्बत की बात, भय के बीच निडर होने की बात, तार-तार होती राजनीतिक शुचिता के बीच मूल्यों की बात। आसान नहीं होता विपरीत धाराओं के बीच खड़े होकर उनका रुख मोडऩा। लेकिन समझौतों से ऊपर की यही राजनीति आपको राहुल गांधी बनाती है। जननेता को जन्मदिन की शुभकामनाएं।
Previous Articleघूसखोरी का वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
Next Article कोरोना का नया स्वरूप लैम्ब्डा वैरियंट, देश में अलर्ट

