रायपुर। राज्य के कांग्रेस सरकार के शराबबंदी और वादाखिलाफी के विरुद्ध भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने जोरदार प्रदर्शन किया ।इस अवसर पर भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण सदस्य, एवं भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के कार्यालय मंत्री चूड़ामणि निर्मलकर ने कहा कि छत्तीसगढ़वासी को वादों के छत्तीस जुमले में फांस कर बनी कांग्रेस सरकार अब अढ़ाइय्या के फेरे में फंसते दिख रही। ढाई साल के कार्यकाल में मुख्यमंत्री भुपेश बघेल चुनाव के दरम्यान जनता से किये वायदे को पूरा करने में असफल हो गई है। पिछले ढाई साल इन्होंने अपने किसी भी वादे को पूर्ण नही किया है ,जिसे भी किया वो आधा अधूरा है। निर्मलकर ने आरोप लगाया कि ढाई साल के इस सरकार अब अपने ही पार्टी के कथित अढैया फार्मूले में फंस गई है।कांग्रेस ने किसानों का पूर्ण कर्ज माफ का वादा किया था जब करने की बारी आई तो केवल सोसायटियों की कर्ज माफी किया गया। इन्होंने पूर्व में बचत दो बार का बोनस देने की बात कही थी अब तक उसका कही अता पता नही है, इन्होंने हर पंचायत में गौठान बना कर गायो को वहां रखने, उनकी चारा की व्यवस्था, गोबर खरीदने की बात की थी, कुछ पंचायतों में केंद्रीय योजना 14वी वित्त एव मनरेगा से गौठान तो बन गया परंतु गाये आज भी सड़क पर ही है, न चारे की व्यवस्था है, न ही अधिकतर गौठान में गोबर की खरीदी हो रही है। सरकार बनते ही धान खरीदी की प्रति एकड़ लिमिट 15 क्विंटल से बढ़ा कर एक एक दाना खरीदने साथ ही गर्मी फसल की धान भी खरीदने का वादा किए थे। गर्मी फसल की धान खरीदने की बात तो दूर है आज भी एक दाना ऊपर नही खरीद रहे है उल्टा किसानों की जमीन का रकबा एन केन प्रकारेण कम करने में लगे हुए है। अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने की बात की गई थी वे आज सड़क पर आ गए है, बेरोजगारों की बेरोजगारी भत्ता, साठ साल से ऊपर उम्र के बुजुर्गों को 1000 रु पेंशन, 75 साल उम्र के बुजुर्गों को 1500 रु पेंशन, विधवा महिला बहनो को 1000/-माहवार पेंशन, की बात हो या बिजली बिल हाफ करने। उन्होंने आरोप लगाया कि सबसे बड़ी बात तो इन्होंने महिला बहनो से किया वादा पूर्ण शराबबंदी का किया था, शराबबंदी तो नही हुआ उल्टा शराब घर घर पहुंचने लगा।प्रति व्यक्ति शराब खरीदने की सीमा सोलह पौवा कर दिया परिणाम स्वरूप क्षेत्र के एक एक गांव में आज अवैध शराब बिकने लग गया, कुल मिला कर पूरा ढाई साल हर मोर्चे पर विफलता में ही बीता है ऐसे असंवेदनशील, असफल मुख्यमंत्री को पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है इनको तत्काल पद से इस्तीफा देना चाहिए। इस अवसर पर सालिक सिह ठाकुर, नरेन्द्र निर्मलकर,सुनील चौधरी,अभिषेक तिवारी, करण यदू, लव यदु, नरेन्द्र यादव ,अमित सगेवार ,लता चौधरी ,अविनाश देवागन ,गुड्डू साहू ,जय प्रकाश देवागन ,सुरज फुटान, शैलू यदू, रवि भुते ,आदि सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।
