फादर्स डे काफी करीब आ गया है तो इसे स्पेशल बनाने के लिए और अपने पापा की हेल्थ को देखते हुए कुछ ऐसा बनाइए जिसमें कोलेस्ट्रॉल और फैट कम हो। जिसे खाकर वह खुश हो साथ ही उनकी सेहत भी अच्छी रहे। तो इस फादर्स डे को सेलिब्रेट करते हुए और पापा की पसंद को ध्यान में रखकर बनाइए ब्रेड रसमलाई। जो टेस्टी और हेल्थी दोनों ही होगी। तो आइए जानते है इसे बनाने का सही तरीका-
सामग्री: 4-5 ब्रेड, घी, चीनी 1 कप, 4 इलायची (कटे हुए), 4 बादाम (कटे हुए), 5-6 पिस्ता (कटे हुए)
विधि:
सबसे पहले ब्रेड के स्लाइस लें और एक के ऊपर एक रख लें और इसे गोल में काट लें। शेप करने के लिए आप गिलास का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं एक तरफ चाशनी बनाने के लिए कम आंच पर पैन में चीनी और पानी डालकर उबाल लें। जब यह बन जाए तो इसमें इलायची डाल लें और बंद कर दें। चाशनी को ठंडा करने के लिए रख दें। फिर दूसरे तरफ पैन में घी गरम करें और इसके गरम होते ही ब्रेड को दोनों तरफ से अच्छे से ब्राउन होने तक सेक लें। उसके बाद ब्रेड को चाशनी में 1 मिनट के लिए डुबोकर निकाल लें और फिर ब्रेड को कटोरी में रख लें और ऊपर से चाशनी डाल दें। इसे बादाम और पिस्ते से सजाएं। आपका ब्रेड रसमलाई तैयार है।
Previous Articleनिर्जला एकादशी में इन चीजों का करें दान

