रायपुर। पर्यावरण को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत ही आवश्यक है। वृक्षारोपण कार्यक्रम आज के परिवेश में जन आंदोलन बनाने की जरूरत है। लोगों को जागरूक करने हेतु जन जागृति अभियान चलाया जाना चाहिए। जितनी ज्यादा हरियाली विकसित होगी, उतना ही अधिक स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण तैयार होगा। इस उद्देश्य को लेकर फादर डे के दिन छत्तीसगढ़ रजक समाज महासंघ युवा प्रदेश अध्यक्ष राजा निर्मलकर, प्रदेश प्रवक्ता दिनेश निर्मलकर, मीनल निर्मलकर, ओम निर्मलकर, यशस्वी निर्मलकर और साथियों ने तालाब किनारे पीपल, बरगद,अमरूद के पौधों का रोपण किया।
Previous Articleकोरोना से दिवंगत हुए पति-पत्नी शासकीय कर्मचारी के आश्रितों को मिले अनिवार्य रुप से अनुकंपा नियुक्ति-अनिल सिन्हा
Next Article विश्व योग शिक्षा के महत्व पर राज्य स्तरीय वेबीनार
