रायपुर। ग्राम पथरी निवासी ईश्वरी बघेल को सामाजिक विज्ञान संकाय के अंतर्गत अर्थशास्त्र विषय में पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय ने पीएचडी की उपाधि प्रदान की है। शोध कार्य का विषय नई कृषि तकनीक हस्तांतरण का किसानों के आर्थिक और सामाजिक विकास पर प्रभाव का विश्लेषणात्मक अध्ययन जो कि रायपुर जिला के अंतर्गत धरसींवा विकासखंड के संदर्भ में आधारित था। शोध कार्य को डॉ.आरएन सिंह प्राचार्य शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव के मार्गदर्शन में पूरा किया। श्रीमती बघेल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेजबहार रायपुर की व्याख्याता है। ईश्वरी बघेल प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी क्रांति पुरुष स्वर्गीय जगन्नाथ बघेल पथरी वाले की नाती बहू है। वर्तमान में बघेल परिवार रायपुर के कंचनगंगा डंगनिया में निवासरत है।
