रायपुर। देश में पहली बार कोविड-19 संक्रमण बढऩे के बाद से ही छत्तीसगढ़ प्रदेश की औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था आईटीआई में परीक्षाएं आयोजित नहीं की गई है SCVT द्वारा पिछली दो बैचेस 2018-19 एवं 2019-20 की परीक्षाएं अब तक नहीं ली गई है जिसके चलते हैं जिन विद्यार्थियों ने सत्र 2018-19 में प्रवेश लिया था वे भी परीक्षा न होने के कारण अपने समय को यूँ ही व्यर्थ जाने को मजबूर है, हालाँकि इस दौरान विभिन डिग्री एवं तकनीकीय विश्वविद्यालयों में परीक्षाएँ अध्यन-अध्यायपन संचालित होते रहे है ऐसे में आईटीआई में के प्रशिक्षु अपने भविष्य के प्रति चिंतित है। उनकी चिंता स्वाभाविक भी है क्यूँकी NCVT द्वारा तो सत्र 2019-20 की भी परीक्षाएं आयोजित की जा चुकी है, इससे प्रदेश के औद्योगिक प्रशिक्षु तो अपने कनिष्ठों (juniors) से भी पिछड़ गए है । अखिल भारतीय विधार्थी परिषद एवं विधार्थी गढ़ ज़िला कलेक्टर कार्यालय पहुँच कर प्रदेश की औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षुओं की इन समस्याओं पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए SCVTके माध्यम से 2018-19 एवं 2019-20 व 2020-21 बैचेस की परीक्षाएं शीघ्र अतिशीघ्र आयोजन कराने की माँग की विद्यार्थियों का यह भी कहना है कि ये तो हमारी परीक्षा जल्द से जल्द नहीं होती है तो हम समस्त विधार्थी आंदोलन करने के लिए तैयार रहेंगे। ज्ञापन सौंपने के दौरान मुख्य रूप से जिला संयोजक श्याम ध्रुव प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उमेश साहू कोरबा नगर मंत्री मोंटी पटेल व अभिषेक तिवारी, घनश्याम चौहान, सन्नी यादव, शमा परवीन, प्रीति चौहान, भूपेन्द्र राठौर,निलेश थवाईथ, दीनानाथ वैष्णव, नरेंद्र देवांगन इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
