हर नवदंपत्ति के लिए सुहागरात काफी महत्वपूर्ण रहता है, इसी से शादीशुदा जोड़े अपने नई जीवन की शुरुआत करते है। लेकिन एक नवविवाहित जोड़े को सुहागरात के दिन ही अस्पताल पहुंचाना पड़ गया। हुआ यूं कि सुहागरात को दुल्हन और दूल्हे ने खुदकुशी करने की कोशिश की। गंभीर हालत में दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना बिहार के गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र की है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि झारखंड के जमशेदपुर जिले के सोनाटे थाने क्षेत्र की रहने वाली शांति देवी की गोपागंज जिले के मीरगंज शहर के निवासी चंद्रिका सिंह के 30 वर्षीय बेटे मुकेश कुमार सिंह के साथ शनिवार को थावे मंदिर में शादी की थी। शादी के बाद रविवार को घर पर बहुभोज था। बहुभोज में सगे-संबंधियों और रिश्तेदारों को खिलाने के बाद पति-पत्नी सोने चले गए। लेकिन रात के वक्त ही दोनों ने जहर खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की। परिजनों के मुताबिक दोनों ने चिकन में जहर डालकर खाया था। हालांकि खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल सका है। परिजनों ने बताया कि कमरे में दोनों बेहोशी के हालत में पड़े हुए थे, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में सदर अस्पताल भर्ती कराया गया। रात के वक्त इमरजेंसी वार्ड के चिकित्सक ने दोनों का इलाज किया। उसके बाद इस घटना की जानकारी नगर थाने की पुलिस को दी गई। पुलिस के आने की सूचना पर परिजन दोनों को लेकर बेहतर इलाज कराने के बहाने फरार हो गए। डॉक्टरों के मुताबिक, परिजनों ने जहर खाने के बाद उल्टी कराने के लिए नवदंपति को सर्फ का पानी पिलाया था। उसके बाद भी हालत में सुधार नहीं हुआ। तब परिजन दोनों को इलाज कराने के लिए सदर अस्पताल पहुंचे थे।
सुहागरात को दुल्हा-दुल्हन को पहुंचाना पड़ गया अस्पताल, जानियें क्या है कारण…?
Previous Articleशासकीय कमलादेवी महिला महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
Next Article पुरानी पेंशन अभियान जोरों पर, एकजुट हो रहे कर्मचारी

