रायपुर। प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी ने कहा कि अपने हिस्से की जिंदगी जीने के अलावा दूसरों की समस्या की ओर भी ध्यान दीजिए। क्योंकि भगवान ने आपको मानुष तन दिया है इसलिए अपने परिवार के उत्तरदायित्व के साथ ही समाज और अपने आसपास रहने वाले लोगों की तकलीफों का निवारण कीजिए। प्रदेश साहू संघ के मीडिया प्रकोष्ठ के संयोजक कौशल स्वर्णबेर ने बताया कि भामाशाह भवन टिकरापारा में अधिकारी- कर्मचारी प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में श्री हिरवानी ने यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि अधिकारी- कर्मचारी प्रकोष्ठ चाहे तो समाज के एक वृहद संगठन खड़ा कर सकता है। अधिकारी- कर्मचारी प्रकोष्ठ के संयोजक इंजीनियर यशवंत साहू ने कहा कि हमें परिक्षेत्र स्तर पर ब्लॉक, तहसील व जिला स्तर पर सामाजिक अधिकारियों- कर्मचारियों की विभागवार संख्या की गणना कर पूर्ण विवरण एकत्रित करना हमारी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि यह विवरण हमें प्रदेश कार्यालय में उपलब्ध कराना है। इसके लिए सक्रियता बढ़ाने की जरूरत है। उपसंयोजक नेतराम साहू ने कहा कि प्रदेश पदाधिकारियों को उनके नजदीकी जिलों का प्रभार देकर संगठन की गतिविधियों को जोर-शोर से प्रारंभ करने की जरूरत है। वहीं बैठक में मौजूद छत्तीसगढ़ पंचायत सचिव संघ के प्रदेश अध्यक्ष तुलसी साहू ने सामाजिक स्तर पर दिए गए कार्यों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करने का भरोसा दिलाया। कार्यकारिणी की बैठक में पंचराम साहू, डॉ. बेदलाल साहू, फत्तेलाल साहू, योगीराम साहू, बेनूराम साहू, हेमंत साहू, नारायण साहू व छोटेलाल साहू ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
इन पदाधिकारियों को मिला नियुक्ति पत्र
मीडिया प्रकोष्ठ के संयोजक कौशल स्वर्णबेर ने बताया कि कार्यकारिणी की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी ने अधिकारी- कर्मचारी प्रकोष्ठ के नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किया गया। जिन पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया उनमे सह- संयोजक-जीएल साहू, एनआर साहू, पंचराम साहू, उपाध्यक्ष-अनिल हिरवानी, तुलसी साहू, व्हीएस साव, वेनेन्द्र कुमार साहू, बेनूराम साहू, डॉ. बेदलाल साहू, संगठन सचिव-तिहारुराम साहू, सचिव-छोटेलाल साहू तथा प्रचार सचिव-हर्ष देव साहू शामिल हैं।
परिवार के दायित्व के साथ-साथ समाज और जरूरतमंद लोगों की मदद जरूर करें: हिरवानी
Previous Articleछत्तीसगढ़ के हर घर में नल से जल पहुंचाने का मिशन शुरू

