नई दिल्ली। आप उन लोगों को तो बहुत ही अच्छे से जानते होंगे जो आपसे खर्च करवाते हैं लेकिन खुद खर्च नहीं करते हैं। ऐसे आपके दोस्त और आपके रिश्तेदार भी हो सकते हैं। याद आ रहे होंगे वो लोग आपको अभी , अगर नहीं आ रहे है तो आगे से सावधान रहना। 12 राशियों में कुछ राशियों के लोग बहुत ही कंजूस होते हैं। खुद खर्च नहीं करते लेकिन दूसरों से खर्च कराते हैं। कोई राशि वाले धनवान होते हैं तो कोई राशि वाले झूठ बोलने में माहिर होते हैं। ऐसे भी लोग होते हैं जो दूसरों के पैसे खर्च करवाने में माहिर होते हैं। ये लोग कंजूस स्वभाव के होते हैं।
मेष राशि वाले जातक दूसरों के पैसे खर्च कराने में माहिर होते हैं। ये लोग कंजूस स्वभाव के होते हैं। ये लोग निवेश करने में विश्वास रखते हैं। मेष राशि के जातक सिंपल लाइफ जीने में विश्वास रखते हैं। इन लोगों को दिखावा पसंद नहीं होता है। ये लोग काफी मेहनती स्वभाव के भी होते हैं।
कर्क राशिवाले जातक कंजूस स्वभाव के होते हैं। ये लोग दूसरों के पैसे खर्च कराने में माहिर होते हैं। ये लोग धन का खर्च करने से पहले अच्छी तरह सोच- विचार करते हैं। इन लोगों को फालतू खर्च करना पसंद नहीं होता है। ये लोग भविष्य के लिए पैसा बचा कर रखते हैं। इन लोगों की जेब से पैसा निकालना आसान नहीं होता है।

