युद्ध के कारक रक्षा और प्रतिरक्षा को संभालने वाले भूमि के स्वामी सेना और पुलिस बल के कारक मंगल महाराज 20 जुलाई को सिंह राशि मे गुरु की समसप्तक दृष्टि मे आने वाले है,मंगल और गुरु की यह युति 20 जुलाई से 6 सितंबर तक रहेगी।

गुरु और मंगल का शुभ मिलन-

गुरु और मंगल ग्रह एक दूसरे के सामने आ गए है, यह योग अति शुभ है,गुरु ग्रह जहा आकाश मंडल मे आचार्य है वही मंगल ग्रह सेनापति है, दोनों ग्रहों का एक दूसरे के सामने आने से पूरे विश्व मे शुभ कार्य होने वाले है, आतंकी तत्वों से बातचीत द्वारा शांति का मार्ग निकलेगा, वही सेना और पुलिस द्वारा रचनात्मक कार्य किये जायेंगे।

– पूरे देश मे अच्छी बारिश के योग,रोजगार और कार्यो मे वृद्धि के योग।

– सेना द्वारा आतंकी समूहों का खात्मा किया जायेगा।

– सेना और पुलिस बल के लिए शुभ समय,इन्हे विशिष्ट सम्मान प्रदान किया जायेगा।

– मेष,कर्क, सिंह, वृश्चिक, धनु राशि वालों के लिए शुभ समय।

– मिथुन,वृषभ,कुंभ, तुला के लिए सामान्य समय।

– कन्या और मकर के लिए हानिकारक समय।

– मीन के लिए खर्च वृद्धि का योग।

सभी राशियों के लिए सिंह राशि के मंगल का प्रभाव

मेष- शिक्षा मे मान सम्मान प्राप्त होगा, प्रतियोगिता परीक्षा मे चयन का योग,राज्य से विशेष मान वृद्धि का योग, मित्रो से मुलाकात,संतान की ओर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे.

वृषभ- मकान,वाहन, भवन आदि का योग,परिवार मे शुभ कार्यो का योग, व्यापार मे साझेदारी से लाभ का योग.

मिथुन- पराक्रम वृद्धि का योग, खेल, सेना, पुलिस बल मे कार्य कर रहे लोगो के लिए शुभ समय,धार्मिक यात्रा का योग.

कर्क- धन वृद्धि का योग, आर्थिक क्षेत्र मे उन्नति का योग,भूमि से धन लाभ का योग,शिक्षा संतान आदि से शुभ समाचार प्राप्त होंगे.

सिंह- श्रेष्ठ समय,मान सम्मान मे वृद्धि का योग, पदोन्नति का योग,अधिकार और मान मे वृद्धि होगी.भूमि, भवन आदि से लाभ और सम्मान मिलने का योग.

कन्या- शारीरिक स्वास्थ्य का ध्यान रखे,किसी भी प्रकार के आवेश से बचें, आर्थिक समस्याओं को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाये,उदर रोगों से बचे, खानपान मे ध्यान रखें.

तुला- आमदनी के स्रोत अच्छा लाभ देंगे,व्यापार मे वृद्धि का योग, दैनिक आय मे वृद्धि होगी, मांगलिक कार्यो के योग बनेंगे.

वृश्चिक- राज्य से मान सम्मान व अधिकार वृद्धि का योग,रक्षा संस्थानों मे जुड़े लोग, सेना और पुलिस बल मे जुड़े लोगों को पदोन्नति का योग, अत्यंत शुभ समय, इसका लाभ उठाये.

धनु- शत्रु पस्त होंगे,भूमि, भवन से जुड़े कार्यो मे सफलता का योग,साहसिक यात्रा का योग, जोखिम पूर्ण कार्यो मे भाग्य वर्धक सफलता मिलेगी.

मकर- चोट, दुर्घटना, अग्नि से हानि का योग,तेज गति से वाहन न चलाये, विवादो से बचें,पत्नी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें.

कुंभ- कर्मक्षेत्र मे सफलता का योग,परिवार मे मांगलिक कार्यों का योग,व्यापार मे भी शुभ कार्यो का योग.

अविवाहितों के लिए विवाह का योग.

मीन-रोग, ऋण शत्रु नष्ट होंगे,धार्मिक यात्रा आदि का योग,खुद के लिए खर्च होगा,खानपान मे अधिक व्यय होगा, मांगलिक कार्य होंगे.

विशेष-जिनकी कुंडली मे मंगल सिंह राशि मे है, तथा गुरु और मंगल एक दूसरे को देख रहे है, जिन्हे मंगल की दशा चल रही हो, जो सेना या पुलिस मे हो उनके लिए अति उत्तम समय है, इस समय का लाभ उठाये.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version