
रायपुर। ग्राम पंचायत बिटकुली की पावन धरा में कल 4 जुलाई को इन्द्र कुमार वर्मा (पेड़ नहीं हम, प्राण लगाबो टीम छत्तीसगढ़) के सौजन्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनकराम वर्मा (पूर्व विधायक, बलौदाबाजार विधानसभा), विशिष्ट अतिथि श्रीमती सीमा वर्मा (प्रदेश महामंत्री, छग.कांग्रेस कमेटी), अध्यक्षता उमाकान्त वर्मा (केंद्रीय अध्यक्ष प्रत्याशी-छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज, महासचिव-छग.सर्व समाज महासंघ) के करकमलों से सम्पन्न हुआ।